राज प्रसारित इलेक्ट्रॉनिक सोशल मिडिया नेटवर्क मध्ये आपले सहर्ष स्वागत आहे प्रकाशित होणारे समाचार विशेष स्वरूपातिल राजकीय राष्ट्रीय पर राष्ट्रीय व शासकीय निम्म शासकीय घडामोडी विषय वार्ता प्रदर्शित - वृत्त सेवा तसेंच अन्याय अत्याचार अफरा तफर निर्भीड पने प्रसारण करणारे मराठी भाषातिल प्रसारित होणारे वार्ता पत्र आपल्या परिसरातील दैनंदिन घडणाऱ्या घडामोडी साठी संपर्क करा ☎️ +919730 595 775

Tuesday, January 17, 2023

प्रधानमंत्री का नरोत्तम मिश्रा जैसे नेताओं को सलाह फिल्मवो पर अनावश्यक टिप्पणी ना करे ?


चलता है। ऐसे अनावश्यक बयानों से बचना चाहिए।" बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में भगवा रंग के कपड़ों के इस्तेमाल को लेकर राम कदम और नरोत्तम मिश्रा सहित कई भाजपा नेता 'बॉयकॉट' का आह्वान कर चुके हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ मुंबई यात्रा पर थे। इस दौरान बॉलीवुड सितारों के साथ एक मीटिंग में सुनील शेट्टी ने कहा था कि पूरी इंडस्ट्री ड्रग्स लेकर काम नहीं करती है। उन्होंने बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को रोकने में सी एम आदित्यनाथ की मदद मांगी थी।
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने फिल्म निर्माताओं से सवाल किया था कि क्या फिल्म "सस्ता प्रचार" हासिल करने की चाल थी या उनके फैसले के पीछे कोई साजिश थी। भाजपा नेता ने कहा था कि चूंकि महाराष्ट्र राज्य में हिंदुत्व के आदर्शों पर चलने वाली भाजपा सरकार है, इसलिए सरकार हिंदुत्व की भावनाओं का अपमान करने वाली किसी भी फिल्म या धारावाहिक को चलाने की अनुमति नहीं देगी।
इस बीच, मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा फिल्म में भगवा कपड़ों के इस्तेमाल पर भड़के हुए हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं, और अगर उन दृश्यों को हटाया नहीं गया तो मध्य प्रदेश में पठान पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी।

No comments:

Post a Comment