राज प्रसारित इलेक्ट्रॉनिक सोशल मिडिया नेटवर्क मध्ये आपले सहर्ष स्वागत आहे प्रकाशित होणारे समाचार विशेष स्वरूपातिल राजकीय राष्ट्रीय पर राष्ट्रीय व शासकीय निम्म शासकीय घडामोडी विषय वार्ता प्रदर्शित - वृत्त सेवा तसेंच अन्याय अत्याचार अफरा तफर निर्भीड पने प्रसारण करणारे मराठी भाषातिल प्रसारित होणारे वार्ता पत्र आपल्या परिसरातील दैनंदिन घडणाऱ्या घडामोडी साठी संपर्क करा ☎️ +919730 595 775

Monday, January 16, 2023

चीनी मांझे से बाइक सवार का गला जख्मी, हालत गंभीर पतंग मांझे का आतंग ?

( दिल्ली ) होडलं हॉस्पिटल,चीनी मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद हो रही बिक्री का खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस मांझे के साथ पतंगबाजी एक व्यक्ति की जान पर बन आई। सोमवार को बाइक पर जा रहे एक शख्स का गला चीनी मांझे में फंसकर कट गया। वह गंभीर हालत में फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती है।
सुबह कोसीकलां के गांव खर्रो निवासी 48 वर्षीय फूलसिंह अपनी बाइक पर फरीदाबाद की तरफ जा रहे थे। जब वह बंचारी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल के ऊपर पहुंचे तो कटकर आई एक पतंग में बंधे चीनी मांझे की तेज धार अचानक उनके गले पर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गर्दन से खून बहने लगा। मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर जा गिरे। आसपास के वाहन चालकों ने उन्हें उठाया और होडल अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें हालत गंभीर देखते हुए फरीदाबाद के बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश यादव व थाना प्रभारी सुरेंद्र राठी अस्पताल पहुंचे। उपचाराधीन फूल सिंह का बयान लिया।
जानकारी हो कि चीनी मांझा नायलॉन और सिंथेटिक धागे से बनता है। कांच और धातु का भी प्रयोग किया जाता है, जिससे यह बिजली का संवाहक बन जाता है। इसके बिजली के तार व अन्य उपकरणों के संपर्क में आने से करंट लगने का खतरा रहता है। इस तरह के मांझे से प्रदेश के साथ जिले में कई लोगों की जान जा चुकी है। चीनी मांझे के मामले में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने सभी राज्यों से इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश दिया था, लेकिन इसके नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है।
डीएसपी दिनेश यादव का कहना है कि शहर के बाजार के अलावा अन्य स्थानों पर सघन छापेमारी कर मांझे को जब्त कर कानूनी कार्रवा


No comments:

Post a Comment